📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उलीडीह में गोलगप्पे विक्रेता पर क्रूर हमला, लाठी से पीटकर पलटा ठेला, डर के मारे परिवार शहर से पलायन को मजबूर

On: June 22, 2024 10:56 PM
Follow Us:
  1. जमशेदपुर 22 जून, 2024: मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह टैंक रोड पर बीते बुधवार शाम को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहाँ तीन युवकों ने गोलगप्पे विक्रेता अजय साव को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपियों ने गोलगप्पे और बर्तन भी सड़क पर फेंक दिए। घटना के बाद अजय साव ने स्थानीय नेता विकास सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।

विकास सिंह के अनुसार, जब वो घटनास्थल नहीं पहुंच पाए, उन्होंने जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया। अजय साव ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें 50 से भी ज्यादा लाठी मारे। घटना के बाद अजय साव का परिवार डर के मारे शहर छोड़कर अपने गांव गया वापस लौट जाएंगे।

घटना
बता दें, अजय साव हमेशा की तरह उलीडीह टैंक रोड पर अपना गोलगप्पे का ठेला लगाए हुए थे। कुछ देर बाद तीन युवक वहां आए और गोलगप्पे खाने लगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आरोप है कि गोलगप्पे देने में देरी होने पर युवक भड़क गए और उन्होंने अजय साव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अजय साव गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

घायल अजय साव ने किसी तरह स्थानीय नेता विकास सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस समय विकास सिंह के शहर में नहीं होने के कारण उन्होंने जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया।

देर रात जब वे अजय साव के घर पहुंचे तो उनकी पत्नी ने बताया कि पिटाई के बाद पूरा परिवार डर गया है और वो लोग अब शहर छोड़कर गांव वापस चले जाएंगे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment