मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले मटका माफिया पर कार्रवाई की मांग की।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 20, 2025 11:41 PM
Follow Us:
IMG 20250220 WA0024
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

 

  • मटका माफिया ने अंबड के पत्रकार तरंग कांबले को जान से मारने की दी धमकी।

अंबड, जालना, महाराष्ट्र। अंबड के अवधूत टाक एवं मटका माफिया राम लाण्डे का अदालत में जमीनी विवाद चल रहा है। जिससे नाराज होकर मटका माफिया राम लाण्डे ने अवधूत टाक को जान से मारने की धमकी दी। इसकी खबर 8 फरवरी 2025 को लोकआत्मा न्यूज चैनल के प्रधान संपादक तरंग कांबळे ने प्रमुखता से अपने चैनल पर चलाया। जिससे नाराज होकर मटका माफिया राम लाण्डे ने अंबड थाने में 14 फरवरी को सद्भावना बैठक में सार्वजनिक रूप से पत्रकार तरंग कांबले को जान से मारने की धमकी दी।

Netaji 3

Read More : प्रधानमंत्री के विकसित भारत का प्रतिबिंब है रेडिएंट झारखंड – सांसद प्रदर्शनी के पहले दिन उमड़ी भीड़, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से पहुंचे छात्र

मटका माफिया द्वारा पत्रकार को धमकी देने की घटना से पत्रकारों में बहुत आक्रोश है। इस सम्बंध में पीड़ित पत्रकार ने 14 फरवरी को अंबड थाने में शिकायत पत्र दिया। मगर पुलिस द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाई नही होने पर इस प्रकरण को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के नेतृत्व में पत्रकार का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित पत्रकार तरंग कांबले के साथ अंबड थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक आईपीएस सिद्धार्थ बारवाल से मिलकर पीडित पत्रकार को सुरक्षा एव महाराष्ट्र में लागू पत्रकार संरक्षण कानून की धारा में मटका माफिया राम लाण्डे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई करने के लिए कहा। जिस पर आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ बारवाल ने पत्रकार संरक्षण कानून की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने एवं पीडित पत्रकार की सुरक्षा का आश्वासन दिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष मराठवाडा जावेद खान, जालना जिला अध्यक्ष आमेर खान, सुनील भारती, मुजीब शेख, तरंग कांबळे आदि पत्रकार गण उपस्थित रहें।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied