मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला पूर्वी सिंहभूम की आपात बैठक, त्रुटिपूर्ण कमिटी में किया गया सुधार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 18, 2025 11:09 AM
Follow Us:
Add A Heading 1 5
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जिला पूर्वी सिंहभूम की एक आपातकालीन बैठक आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को जमशेदपुर के साकची स्थित हाजी अब्दुल रहीम कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई। यह बैठक झारखंड प्रदेश सचिव आतिफ खान के निर्देशानुसार, कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान के नेतृत्व और जिला अध्यक्ष अनिल मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में घोषित जिला कमिटी में मौजूद त्रुटियों को सुधारना था।

बैठक में कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान ने बताया कि 9 फरवरी 2025 को विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनलों, पोर्टलों आदि के माध्यम से पूर्व की जिला कमिटी को यथावत रखने की घोषणा की गई थी। हालांकि, कुछ सदस्यों के पूर्व कार्यों को देखते हुए उनकी पदोन्नति का निर्णय लिया गया और प्रेस के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की गई। लेकिन पदों के निर्धारण में कुछ त्रुटियां रह गई थीं, जिनका सुधार आज किया गया।

Read More : जमशेदपुर में पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का भव्य आगाज

संशोधित और अंतिम रूप से जारी जिला कमिटी की सूची इस प्रकार है:

  • जिला अध्यक्ष: अनिल कुमार मौर्य
  • जिला उपाध्यक्ष: कलीम खान और कमलेश गिरी
  • महासचिव: अभिषेक कुमार
  • सचिव: आनंद प्रसाद
  • प्रेस प्रभारी: सैसब सरकार

प्रदेश सचिव आतिफ खान ने स्पष्ट किया कि जिला कमिटी से संबंधित किसी भी आवश्यक पद या कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य द्वारा लिया जाएगा और यह कमिटी के सभी सदस्यों के लिए मान्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब संगठन में पदों को लेकर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं रहेगा और जिला कमिटी सुचारू रूप से कार्य करेगी।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और एकता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment