मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी होटल मैनेजमेंट के छात्रों को कराई गई इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विजिट

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 16, 2023 5:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

पोखारी  स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में अध्यनरत होटल मैनेजमेंट प्रथम सत्र के छात्र-छात्राओं को सोमवार को पहली इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के तहत होटल विजिट कराया गया. इस क्रम में संबंधित होटल में स्थित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने छात्र-छात्राओं को अपने अपने विभाग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. फ़ूड प्रोडक्शन हेड विकास मिश्रा ने छात्रों को होटल के किचन के कार्यकलापों से अवगत कराया. उन्होंने हर चीज़ को बहुत बारीकी से समझाया.

फ्रंट ऑफिस मैनेजर राम सिंह ने छात्र-छात्राओं को ग्राहक सम्बन्धी प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराया. हाउसकीपिंग एग्जीक्यूटिव सनातन बिस्वास ने छात्रों को स्वच्छता और सुंदरता पर ध्यान देने की बात कही. “हर विभाग अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, क्यूंकि होटल में अतिथियों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है, फिर चाहे वो खाने की मेज़ हो या सोने के लिए व्यवस्थित कमरा. सब कुछ कायदे से सुसज्जित होना ही एक अच्छे होटल की निशानी है” – होटल के मैनेजर ने छात्रों को ये सारी जानकारियां दी. छात्र-छात्राओं ने इस विजिट को अत्यंत ही लाभकारी बताया. उन्होंने बताया कि विजिट के क्रम में होटल मैनेजमेंट के संबंध में काफी कुछ जानकारी और सीखने को मिला. इस तरह के विकसित से प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ता है.

THE NEWS FRAME
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment