मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आदित्यपुर में AIUTUC ने श्रमिक वर्ग की न्यायसंगत मांगों को लेकर किया आह्वान

On: February 14, 2025 10:09 PM
Follow Us:

आदित्यपुर : इमली चौक के पास, AIUTUC (ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर) के बैनर तले श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा और उनकी न्यायसंगत मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में युवा बेरोजगारों को नियमित रोजगार देने, सार्वजनिक और सरकारी उद्योगों के निजीकरण पर रोक लगाने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

AIUTUC के मुख्य वक्ता लिली दास ने कहा कि 1990 के बाद से निजीकरण, भूमंडलीकरण और उदारीकरण की नीतियों के कारण देश में आर्थिक असमानता तेजी से बढ़ी है। इससे केवल बड़े पूंजीपतियों, कॉर्पोरेट घरानों, व्यापारियों, उच्च प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्ति और सुविधाओं में इजाफा हुआ है, जबकि 90% मजदूर, किसान, आम जनता, युवा और छात्र आर्थिक बदहाली की ओर बढ़ रहे हैं। आंदोलन में वक्ताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग की मांगों को हासिल करने के लिए ठोस समझ विकसित करना और शक्तिशाली श्रमिक आंदोलन का निर्माण करना जरूरी है, ताकि सरकार इन मांगों को मानने के लिए बाध्य हो जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के छात्रों ने किया नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी का शैक्षणिक भ्रमण

कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार धर तथा धन्यवाद ज्ञापन विष्णु देव गिरी ने किया। अंत में AIUTUC की ओर से एक मांग पत्र भी लोगों के बीच वितरित किया गया, जिसमें सभी प्रमुख मांगों का विस्तृत विवरण दिया गया है। संघर्ष समिति के निर्माण और आगे की रणनीति को लेकर सभी से एकजुट होने की अपील की गई, ताकि श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा की जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से लिली दास, आशीष कुमार धर, विपिन कुमार सिंह, नेक प्रसाद सुमन, वरुण चंद्र महतो, सुशांत सरकार तथा विष्णु देव गिरी का प्रमुख योगदान रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment