मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आदित्यपुर नगर निगम की 11वीं बोर्ड बैठक का बहिष्कार वार्ड 30 की श्रीमती अमृता चौधरी ने किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 26, 2021 11:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

आदित्यपुर : आज दिनांक 26 मार्च, 2021 को आदित्यपुर नगर निगम, आदित्यपुर के सभाकक्ष में 11वीं बोर्ड बैठक हुई। जिसमें आदित्यपुर क्षेत्र के मेयर श्री विनोद श्रीवास्तव, उपमेयर श्री अमित सिंह, वार्ड पार्षद सहित नगर निगम के अधिकारी अपर नगर आयुक्त श्री गिरिजा शंकर प्रसाद, नगर प्रबंधक,  जेई और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

आदित्यपुर क्षेत्र के विकास हेतु मूलभूत जरूरतों के लिए चर्चा आरम्भ की गई। चर्चा के दौरान ही वार्ड 30 की पार्षद श्रीमती अमृता चौधरी ने निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय पर सुचारू ढंग से कार्य नहीं किया जाता है। वहीं आरोप लगाते हुए आगे कहा कि बिना वार्ड मेंबर की जानकारी और बोर्ड बैठक की अनुमति के बिना जिंदल कंपनी को पानी लाइन से संबंधित कार्य सौंपा गया है। बातचीत के दौरान ही उन्होंने थोड़ी देर बाद उपस्थित सभी पार्षदों से बैठक का बहिष्कार करने की अपील की। 

THE NEWS FRAME

लेकिन अन्य पार्षदों को स्थानीय समस्याओं की जानकारी बोर्ड बैठक के समक्ष रखनी थी। इसलिए वे सभाकक्ष में बैठे रहें और अपनी बातें बोर्ड के समक्ष रखनी आरम्भ की। इस दौरान हो हल्ला भी चला। किंतु अंत में सभी पार्षदों ने नगर निगम में उत्पन्न समस्याओं को समझा और उसे दूर करने के उपायों को जान सहमति जताई।

बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा गैस पाइप बिछाने का कार्य गैल कंपनी, पानी कनेक्शन का कार्य जिंदल कंपनी और एसटीपी पाइप लाइन का कनेक्शन सापुरजी कंपनी को दिया गया है।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME


पढ़ें यह खास खबर – 

सद्पुरुष को साधारण जीवन जीने में ही आनंद आता है।

छत्रपति शिवाजी महाराज : हर पराई स्त्री मेरी माँ और बहन के समान है।

क्या मिल गया है, एलियन ?

मनुष्य के कितने प्रकार हैं?

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment