मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अभी भारत में नहीं मिलेगा स्टारलिंक का इंटरनेट।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 1, 2021 5:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME


लन मस्क की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां SpaceX के अंतरिक्ष मिशन के तहत लगातार सैटेलाइट ब्लास्ट होते जा रहा हैं वहीं Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज प्रोजेक्ट के द्वारा इंटरनेट देने काम भी रोक दिया जाएगा।

क्योंकि इस सर्विस को देने के लिए भारत में SpaceX के पास कोई सरकारी आदेश या लाइसेंस उपलब्ध नहीं है। 

भारत की टेलीकम्युनिकेशन संस्था TRAI (टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) को एक संदेश भेज कर यह जानकारी दी है और कहा है कि वे भारत में SpaceX के स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस की ऑनलाइन प्री-बुकिंग को फिलहाल के लिए रोक दे। 

बात दें कि ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम के अध्यक्ष टीवी रामचंद्रन ने लिखे इस पत्र में कहा कि इस मामले में तत्काल निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा, मौजूदा नीति और नियामक मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इसे रोक दी जानी चाहिए। फ़ोरम के अनुसार SpaceX के पास स्टारलिंक प्रोजेक्ट के विस्तार हेतु भारत में अपना कोई आधिकारिक दस्तावेज या आदेश पत्र नहीं है। साथ ही भारतीय दूरसंचार विभाग और ISRO द्वारा इस प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए किसी भी प्रकार से सैटेलाइट फ्रिक्वेन्सी के लिए अनुमति नहीं दी गई है।

भारत की टेलीकम्युनिकेशन संस्था TRAI (टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।

आपको यह भी बता दें कि एलन मस्क सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड टेक्नालजी के तहत भारत में अपनी इंटरनेट सेवा देने के लिए प्री-बूकिंग शुरू कर दिया था।  जिसे मात्र 99 डॉलर (लगभग 7000 रुपये) देकर बूक किया जा सकता है। और यह अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल भी है। इस इंटरनेट सर्विस के द्वारा 100 Mbps की हाई स्पीड मिलने वाली है।

अब देखना यह है कि इस सर्विस की अनुमति के लिए ट्राई, इसरो और सरकार क्या निर्णय लेते हैं।

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

Xiaomi ने लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 11 5G सीरीज को कर दिया है ग्लोबली लॉन्च। 

क्या भारत में शिक्षा का होगा भगवाकरण?

अभी से सतर्क रहें। इस साल गर्मी का रिकार्ड टूट सकता है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment