पोटका:पोटका प्रखंड के कालिकापुर स्थित प्राचीन राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में जया एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को ग्रामीण भक्तजनों, जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर समिति की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर के शिखर चूड़ा निर्माण कार्य कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं धार्मिक गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार भकत, ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत, वार्ड सदस्य वंदना कैवर्त, सरस्वती भकत सहित राधा गोविंद मंदिर के मुख्य पुजारी तरनीसेन दास, सह पुजारी रजनीकांत दास उपस्थित रहे। इसके अलावा मंदिर संचालन समिति “माता शची ठाकुरानी महिला समिति” की अध्यक्ष शची रानी भकत एवं मंदिर कमेटी की अनेक महिला सदस्य भी सक्रिय रूप से बैठक में शामिल हुईं।
बैठक में मंदिर कमेटी के सदस्य कविता भकत, अनीता पात्र, प्रीतिकोणा भकत, कनकलता भकत, कालोमोती भकत, सविता दत्त, संतोषी भकत, रंजुका भकत, बावली भकत, नूपुर भकत, उर्मिला दास, तापसी दास, उषा कैवर्त, चंचला कैवर्त, प्रभाती कैवर्त, तिलोत्तमा कैवर्त, ठाकुरमनी भकत, काजल भकत, नीतु भकत, चंदना भकत, पुष्पा भकत, स्नेहलता भकत, बासंती भकत, सुबोधिनी कैवर्त, मंजु दास, कल्पना दास, बकुल भकत, गायत्री भकत, बादली भकत, कमला भकत, फुलमनी भकत सहित बड़ी संख्या में कृष्ण प्रेमी भक्तजन उपस्थित थे।
इसके साथ ही राम कृष्ण भकत, वी. वी. करण, दिलीप भकत, शैलेन भकत, तापस दत्त, रास बिहारी भकत, समीर भकत, तृप्त भकत, उलासी भकत, शांति भकत, लावन्य दत्त, सुषमा पात्र, कल्पना भकत, हाड़िराम भकत, देवदुलाल दास, शशधर भकत, जितेन भकत, धरणी दास, शशि दास समेत अन्य ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भी बैठक में भाग लिया।
मुख्य पुजारी तरनीसेन दास ने शिखर चूड़ा निर्माण को एक पुनीत एवं ऐतिहासिक कार्य बताते हुए सभी श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूरे गांव की सामूहिक आस्था और समर्पण से ही सफल हो सकेगा।बैठक के अंत में सभी भक्तजनों ने भगवान राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ निर्माण कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।














