मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

टाटा स्टील फाउंडेशन ने अपने जन स्वास्थ्य पहल के तहत गम्हरिया में मोतियाबिंद जाँच और शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 8, 2025 9:30 PM
Follow Us:
The News Frame 2 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर, 8 नवंबर, 2025: टाटा स्टील फाउंडेशन ने अपने जन स्वास्थ्य पहल के तहत, गम्हरिया में 27 अक्टूबर से 8 नवंबर, 2025 तक दस दिवसीय मोतियाबिंद जाँच और शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर शंकर नेत्रालय के साथ तकनीकी साझेदारी और संथाल सरना उमुल, गम्हरिया के साथ सामाजिक साझेदारी में आयोजित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य वंचित समुदायों को व्यापक नेत्र देखभाल सेवाएँ प्रदान करना था—जिसमें जाँच से लेकर निः शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी तक शामिल थीं, ताकि उनकी दृष्टि बेहतर हो सके और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। शिविर के लिए स्थान खैरवाल समथा जोरहारगढ़ समिति, कालिकापुर द्वारा नि:शुल्क प्रदान किया गया था, जो बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में मजबूत सामुदायिक जुड़ाव और सामूहिक प्रयास को दर्शाता है।

शिविर शुरू होने से पहले, टाटा स्टील फाउंडेशन की गम्हरिया टीम द्वारा एक पखवाड़े तक व्यापक पेशेंट मोबाइलाइजेशन गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जागरूकता फैलाने के लिए सामुदायिक दौरे, गाँवों में मोबाइल वैन से भ्रमण और शैक्षणिक संस्थानों में पम्फलेट वितरण जैसे आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवा नेतृत्व कार्यक्रम (YLP) के छात्रों ने बाज़ार, बस स्टॉप और खुले पंडालों जैसे आम सभा स्थलों पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। टीम ने व्यापक दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचने के लिए छठ घाट पर होने वाले त्योहारों के दौरान भी लोगों से संपर्क किया।

इस शिविर को स्थानीय समुदाय से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। इस पहल के दौरान कुल 558 व्यक्तियों, जिनमें 306 पुरुष और 252 महिलाएँ शामिल थीं, की जाँच की गई, जिनमें से 113 व्यक्तियों (54 पुरुष और 59 महिलाएँ) को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। जबकि जाँच किए गए लोगों में से लगभग 39 प्रतिशत को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सर्जरी के लिए अनुपयुक्त पाया गया, अन्य को स्पष्ट दृष्टि बहाल करने में मदद के लिए सामान्य अपवर्तन की सलाह दी गई। मोतियाबिंद सर्जरी 4 से 8 नवंबर तक की गई, जिसके बाद फॉलो अप जाँच और दवाइयाँ प्रदान की गईं।

ग्रामीणों ने विशेष रूप से सुसज्जित, वातानुकूलित मोबाइल ऑपरेशन थिएटर (OT) के माध्यम से प्रदान की गई निः शुल्क सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर स्थल पर परिपक्व मोतियाबिंद का उपचार किया गया और कुल 128 चिन्हित लाभार्थियों की सर्जरी नि:शुल्क की गई।

सर्जरी के अतिरिक्त, टाटा स्टील फाउंडेशन की टीम नेत्र स्वास्थ्य और नियमित नेत्र जाँच के महत्व पर जागरूकता सत्र आयोजित कर रही है। गम्हरिया ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों और पास में स्थित सरायकेला के मरीज़ इस पहल से लाभान्वित होने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment