मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

केरला समाजम के चेयरमैन के पी. जी. चेट्टन को मुस्लिम समाज ने दी श्रद्धांजलि

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 19, 2026 7:39 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 03 19 At 3.16.10 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर | सामाजिक सौहार्द की मिसाल

जमशेदपुर के मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने केरला समाजम मॉडल स्कूल के चेयरमैन स्वर्गीय के. पी. जी. चेट्टन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका पार्थिव शरीर केरला समाजम मॉडल स्कूल परिसर में रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नम आंखों से अंतिम दर्शन किए।

समाज के विभिन्न वर्गों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सेक्रेट्री मुख्तार आलम खान, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, बास्केटबॉल कोच आरिफ आफताब, आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य शाहिद परवेज, परडीह निवासी मोहम्मद वाहिद, धतकीडीह निवासी मोहम्मद फहीम एवं मास्टर खुर्शीद अहमद खान, जे.पी. सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

THE NEWS FRAME

शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया याद

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सेक्रेट्री मुख्तार आलम खान ने कहा कि

“स्वर्गीय के. पी. जी. चेट्टन ने शिक्षा के क्षेत्र में जो अमूल्य योगदान दिया है, उसे सदैव याद रखा जाएगा।”

अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। यह दृश्य शहर में सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया।

स्वर्गीय के. पी. जी. चेट्टन का जीवन शिक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से न केवल शिक्षा जगत बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। विभिन्न समुदायों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि उनके प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment