मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई ई-गर्वनेंस सोसाईटी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 24, 2024 10:30 PM
Follow Us:
सोसाईटी
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी द्वारा जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी के माध्यम से संचालित परियोजानों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक झारसेवा आईडी हेतु प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए निष्पादन करने का निदेश दिया गया, साथ ही वैसे प्रज्ञा केंद्र संचालक है जो पंचायत भवन में बैठते है लेकिन उनके पास झारसेवा आईडी नहीं है, उनको चिह्नित करने का निदेश दिया गया।

यह भी पढ़े :केंद्र का बजट समाज के सभी वर्गों को समर्पित है- देशपाल यादव

जिले के राशन डीलरों को सीएससी सेंटर में पंजीकृरण के संबंध में सीएससी मैनेजर द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक 600 से अधिक राशन डीलरों को सीएससी सेंटर में पंजीकृत कर दिया गया है जिस पर उपायुक्त द्वारा शेष राशन डीलरों को एक माह के अंदर सीएससी में पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया ।

सोसाईटी

प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से आमलोगों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त द्वारा सीएससी मैनेजर को प्रत्येक माह 60 प्रज्ञा केंद्र का औचक निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। ई-ऑफिस परियोजना के समीक्षा में उपायुक्त द्वारा एक माह के अंदर ई-ऑफिस का क्रियान्वयन जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों में करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त द्वारा झारनेट परियोजना के समीक्षा में जिला स्तर से सभी प्रखण्ड कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग टेस्ट करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का निदेश दिया, साथ ही साथ झारनेट में इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने हेतु विभागीय पत्राचार करने, जिला ई-गवर्नेस सोसाईटी द्वारा सभी कार्यालयों एवम आम जनता को कंप्यूटर शिक्षा हेतु प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करने का निदेश दिया गया।

यह भी पढ़े :टाटा स्टील यूआईएसएल ने स्कूली यातायात की समस्या का समाधान किया: यातायात भीड़भाड़ कम करने के लिए स्कूल प्रिंसिपलों के साथ की बैठक।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, डीटीओ सह नजारत उप समाहर्ता श्री धनंजय, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री किशोर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, ई डिस्ट्रिक मैनेजर, जिला परियोजना पदाधिकारी UIDAI, सीएससी मैनेजर, नेटवर्क इंजीनियर, झारनेट के कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

Leave a Comment