मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मांगों के अनुरुप : सरयू राय

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 13, 2025 10:23 PM
Follow Us:
The News Frame 4 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • राष्ट्रीय उद्यानों-अभयारण्यों के 1 किमी के दायरे में कोई खनन न होने का

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर प्रसन्नता जताई है, जिसमें कहा गया गया है कि राष्ट्रीय उद्यानों-अभयारण्यों के 1 किमी के दायरे में कोई खनन नहीं होगा।

यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया है, वह उनकी मांगों के पूरी तरह अनुरुप है। अभी तक जो हम लोग कह रहे थे, आज सुप्रीम कोर्ट ने उसे सही साबित किया है।

सरयू राय ने कहा कि बिहार सरकार ने 1968 में सारंडा में प्रस्तावित एक सैंक्चुरी के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया था। उन्होंने विधानसभा में इसको लेकर कई सवाल उठाए लेकिन वह नोटिफिकेशन मिला नहीं। उस क्षेत्र को हम लोग लगातार सैंक्चुरी घोषित करने की मांग उठाते रहे थे।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार सरकार द्वारा 1968 में सैक्चुरी का जो प्रस्ताव दिया गया था, उसे मान लिया है। अंतर सिर्फ इतना ही है कि 2015 में भारत सरकार ने कमेटी बनाई थी माइंस प्लान फॉर सस्टेनेबुल माइनिंग। उसमें पूरे सारंडा में कहां माइनिंग होगी, कहां नहीं होगी, यह सब साफ-साफ लिख दिया गया था। माइनिंग जोन और नो माइनिंग जोन बना दिया गया था पूरे सारंडा में। नो माइनिंग जोन के एक हिस्से को आज के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने अलग कर दिया। बस इतना ही फर्क है। श्री राय ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी लगातार मांगों के आलोक में सुप्रीम कोर्ट ने आज शानदार फैसला दिया है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment