मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर को हराकर पश्चिमी सिंहभूम फाइनल में, रांची से होगी खिताबी भिड़ंत

On: April 18, 2025 7:20 PM
Follow Us:
  • अनामिका की घातक गेंदबाजी से 77 रनों की शानदार जीत, शनिवार को होगा फाइनल मुकाबला

📍 चाईबासा | संवाददाता: जय कुमार 

🔹 मुख्य बिंदु (Highlights):

📜 समाचार विवरण:

---Advertisement---
Netaji Advertisement

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में आज अंतिम लीग मैच खेला गया, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम ने जमशेदपुर को 77 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब 19 अप्रैल को फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला रांची से होगा।

मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम 40 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में रश्मि गुड़िया ने 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन और कप्तान प्रियंका सवैयां ने 48 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम 39 ओवर में मात्र 83 रन बनाकर सिमट गई। जमशेदपुर की ओर से कुमारी सविता (26 रन) और पल्विका राठौड़ (10 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

Read More : चक्रधरपुर: इंदकाटा पुलिया के पास संजय नदी में मिला दो साल के बच्चे का शव, हत्या की आशंका

🎯 बॉलिंग में चमकीं अनामिका:

अनामिका कुमारी ने अपनी घातक गेंदबाजी से 19 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसके अलावा सीता सिंकु को 2 विकेट, जबकि इसरानी सोरेन, चाँदमुनी पुरती, प्रियंका सवैयां और अंजलि दास को 1-1 विकेट मिले।

🏆 सम्मान और पुरस्कार:

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अनामिका कुमारी को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया और उन्हें ₹5000 नकद पुरस्कार जेएससीए के आजीवन सदस्य सुप्रियो फौजदार द्वारा प्रदान किया गया।

जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने टीम के फाइनल में पहुँचने पर टीम प्रबंधन को ₹5000 पुरस्कार देने की घोषणा की, जिसे संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा टीम मैनेजर शिवानी सिंह तिरिया को सौंपा गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Leave a Comment