चाईबासा (जय कुमार) : जिले में प्रारंभिक शिक्षा को मातृभाषा के माध्यम से मजबूत करने के उद्देश्य से पलाश बहुभाषा कार्यक्रम के दूसरे वर्ष का पहला प्रशिक्षण चाईबासा,चक्रधरपुर,बिनसाई (जगन्नाथपुर) में शुरू हो गया है।
इस बार प्रशिक्षण में 305 स्कूलों के 354 शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण जिले के पांच स्थानों पर आयोजित हो रहा है और आठ बैचों में पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत गणित और भाषा शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि शिक्षक कक्षा में बच्चों की भाषाई और संज्ञानात्मक आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण रणनीतियाँ अपनाएं।
राज्य की शिक्षा नीति में मातृभाषा को प्राथमिकता देने की दिशा में आज एक और ठोस कदम बढ़ाया गया। जिले में पलाश बहुभाषा कार्यक्रम के अंतर्गत यह दूसरे वर्ष का पहला प्रशिक्षण है।
इस बार प्रशिक्षण में कक्षा 3 को शामिल किया गया है, जिससे मातृभाषा आधारित अधिगम की श्रृंखला और मजबूत होगी। प्रशिक्षण में राज्य की शैक्षणिक नीतियों, स्थानीय भाषाओं के प्रयोग और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है।









