मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

SBM – G के दूसरे चरण के तहत 40,700 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से होगा दो लाख से अधिक गांवों को लाभ : जल शक्ति मंत्रालय

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 8, 2021 5:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

2021-22 में 2 लाख से ज्यादा गांवों के ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 40,700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए

जल शक्ति :  आज दिनांक 8 जून 2021 को जल शक्ति मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम-जी) के दूसरे चरण के तहत साल 2021-22 में 40,700 करोड़ से अधिक रुपयों के निवेश के जरिए दो लाख से अधिक गांवों को ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था प्राप्त करने में सहायता करने के लिए प्रारूप तैयार कर लिया गया है। 

जल शक्ति मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में एसबीएम-जी की राष्ट्रीय योजना अनुमोदन समिति ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वार्षिक कार्यान्वयन योजना (एआईपी) को मंजूरी दे दी है।

इसमें जहां एक ओर केंद्र का हिस्सा लगभग 14,000 करोड़ रुपये है, वहीं राज्यों को 8300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करना होगा। इसमें 12,730 करोड़ रुपये की धनराशि पंद्रहवें वित्त आयोग के माध्यम से मिलेगी जबकि 4,100 करोड़ मनरेगा के साथ मिलाकर दिए जाएंगे। इसके अलावा, 1500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश राज्यों द्वारा अन्य स्रोतों जैसे कि बिजनेस मॉडल, सीएसआर, अन्य योजनाओं आदि के माध्यम से किया जाएगा। एसबीएम (जी) के दूसरे चरण का उद्देश्य गांवों में खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) की स्थिरता पर फोकस और ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) की व्यवस्था सुनिश्चित करके, व्यापक स्वच्छता प्राप्त करना है जिसे ओडीएफ प्लस का दर्जा भी कहा जाता हैं।   

2021-22 में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में, एसएलडब्ल्यूएम के लिए 2 लाख से अधिक गांवों के लक्षित सहयोग के अलावा, 50 लाख से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों (IHHL) और 1 लाख सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, भारत के 2400 से अधिक ब्लॉक्स में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का निर्माण, 386 जिलों में गोबरधन परियोजना और 250 से अधिक जिलों में मल-कीचड़ प्रबंधन व्यवस्था शामिल है।   

राज्यों की योजनाओं को अनुमोदित करते हुए, जल शक्ति मंत्रालय के सचिव ने किसी के पीछे ना छूटने और प्रत्येक घर के पास शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आईएचएचएल के निर्माण के लिए ट्विन पिट टॉयलेट तकनीक को अपनाने पर जोर दिया क्योंकि यह अपेक्षाकृत सुरक्षित, कम लागत वाला है और इसका संचालन व रखरखाव भी आसान है। इसके साथ ही उन्होंने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कम लागत वाली तकनीक की आवश्यकता पर भी जोर दिया क्योंकि इससे विकेंद्रीकृत संचालन और रखरखाव में मदद मिलेगी।  

इससे पहले पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने ओडीएफ प्लस तत्वों के कार्यान्वयन में तेजी लाने और एक पैमाने तक परिणाम प्राप्त करने के लिए जिलों और ग्रामीण स्थानीय निकायों के साथ योजना अभ्यास में भागीदारी के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का सहयोग किया था। प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने अपनी वार्षिक कार्यान्वयन योजनाएं बनाई हैं जिसमें कार्यान्वयन के वह लक्ष्य और रणनीति तैयार है जो राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अपनानी है। देश में स्वच्छ भारत मिशन को ग्रामीण स्थानीय निकायों द्वारा लागू किया जा रहा है और इस मिशन को स्वच्छता पर अनूठा जनांदोलन बनने की ख्याति प्राप्त है।  

राष्ट्रीय योजना अनुमोदन समिति में पंचायती राज, ग्रामीण विकास मंत्रालय, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और इस क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। एनएसएससी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं की समीक्षा की और महामारी के समय में स्वच्छता और हाइजीन की महत्ता को देखते हुए उन्हें योजनाओं को शीघ्रता से लागू करने के लिए दिशानिर्देश प्रदान किए। एनएसएससी ने स्वच्छता के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग द्वारा निश्चित की गई राशि के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया।

पढ़ें खास खबर– 

कोरोना का टीका कब लें और कब नहीं। जानें टीकाकरण से संबंधित सवालों के जवाब।

वर्तमान दर से गेहूं की बिक्री करने पर किसानों को मिला सीधा लाभ।

भारतीय गौरव का अद्वितीय संग्रहण। अपनी विरासतों को सहेजते हुए आइये इसके दर्शन करें।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। जानें सम्बोधन के दौरान कौन-कौन से लिए अहम फैसले।


Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment