मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मर्सी अस्पताल से आस्था ट्वीन सिटी तक जाम से मुक्ति हेतु प्राथमिक सर्वेक्षण।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 18, 2024 9:02 PM
Follow Us:
जाम
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आरसीडी के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ के नेतृत्व में पूर्ण हुआ सर्वेक्षण कार्य, विधायक सरयू राय ने आरसीडी सचिव से जाम के समाधान हेतु आग्रह किया था।

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के आग्रह पर गुरुवार को आरसीडी (पथ निर्माण विभाग) के कार्यकारी अभियंता दीपक सहाय और एसडीओ श्री बम जी के नेतृत्व में मर्सी अस्पताल से आस्था ट्वीन सिटी तक जाम से मुक्ति हेतु प्राथमिक सर्वेक्षण किया गया।विधायक श्री सरयू राय ने बताया कि उक्त एरिया में ट्रैफिक का लोड लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

जाम

लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने इस समस्या का समाधान खोजने के लिए मुझसे कहा था। सड़क संकरी है। वहां रोज घंटों लंबा जाम लगा रहता है। इसके दो ही विकल्प हैं। पहला विकल्प यह है कि घरों को तोड़ कर सड़क चौड़ी की जाए और दूसरा विकल्प यह है कि सिंगल पिलर का फ्लाईओवर बनाया जाए।

यह भी पढ़े :बच्चों के खेल कूद और भविष्य बनाने के लिए विद्यापतिनगर ट्रांसपोर्ट मैदान मे इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए ज्ञापन सोपा।

श्री राय ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव से बात की थी और उनसे इस दिशा में काम करने का आग्रह किया था। विभाग के निर्देश पर ही ये लोग वहां प्राथमिक सर्वेक्षण करने गये थे।इस सर्वेक्षण कार्य में विभागीय पदाधिकारियों के अलावा विधायक श्री सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, हरे राम सिंह, काशीनाथ प्रधान, रमनी गोप, अमरचंद्र झा समेत दर्जनों स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Comment