मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस सह तिरंगा यात्रा, गोलमुरी शहीद स्मारक पहुँच दिए श्रद्धांजलि।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 26, 2024 2:14 PM
Follow Us:
कारगिल
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओ ने गोलमारी जॉगर्स पार्क से मशाल जुलूस सह तिरंगा यात्रा निकाल गोलमुरी शहीद स्मारक पहुँच कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजू कालरा ने बताया यह मशाल जुलूस सर्व समाज को साथ लेकर देश की एकता के प्रतीक के रूप में शहीदों के याद में सेना के सम्मान में निकाला गया है। भाजपा जिलाअध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सैनिकों के योगदान को बतलाते हुए कहा सेना हमारा मनोबल बढ़ाती है ।

यह भी पढ़े :मेडिकल सपोर्ट स्कीम में 13 लाभार्थियों को मिली 5.5 लाख रुपये की राशि।

जिस तरह वे कर्तव्य निष्ठा से देश की सेवा करते है, उनके जीवन से प्रतेक मनुष्य को प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्यों के प्रति कार्य करना चाहिए । कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने प्रोत्साहित किया। जिला अध्यक्ष भाजयुमो अमित अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब इरादे नेक हों तो मंजिल मिल ही जाती है। कारगिल युद्ध पड़ोसी देश पाकिस्तान की नापाक सोच का परिणाम था ।

जिस पर भारत के कुशल नेतृत्व की नेक नीति एवं हमारी सेना का शौर्य भारी पड़ा। भारत ने युद्ध में सफलता हासिल की। मसाल जुलुस में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं शहीदों की जय के नारे लगाए।गोलमुरी शहीद स्मारक पहुँच दिए श्रद्धांजलि, जलाए दिप भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवाओ ने गोलमुरी शहीद स्मारक पहुँच दिए श्रद्धांजलि। युवाओ ने शहीदों के सम्मान में दीप जलाए।

यह भी पढ़े :कदमा सिंडिकेट कॉलोनी में ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेले का भव्य समापन, हजारों ने लिया भाग।

मौके पर मुख्य रूप से भाजयूमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजू कलरा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री,अजातशत्रु, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, शशांक शेखर, चंदन चौबे, प्रकाश दुबे, जोगिंदर सिंह, सनी संघी, विकास सिंह, भीम दास, मुकेश कुमार, विशु सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अविनाश मोहंती, प्रवीण सिंह, नवजोत सोहल, कंचन दत्ता, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, राहुल कुमार, सुशील पांडेय, राकेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, रितेश सिंह, इगबाल बॉबी, चंचल ओझा, राहुल सोनानी, सुमित कुमार, ओमी सिंह, रितेश सिंह, रवि जेन्ट सिंह, सतेंद्र रजक, अभिषेक पांडेय समेत युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment