📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

OLA वाहन के ड्राइवर की हत्या की कोशिश और लूट करने वाला हुआ गिरफ्तार।

On: September 29, 2023 5:34 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सोनारी थाना अंतर्गत दिनांक 27 सितम्बर 2023 को रात्री 11.00 बजे एक व्यक्ति OLA बुक कर रिंगल गोलचक्कर, बिष्टुपुर से सवार होकर सोनारी एरोड्राम के लिए चला। एरोड्राम पहुँचकर जनता बस्ती, सोनारी चलने का आग्रह किया। जनता बस्ती पहुँचने पर OLA पर सवार युवक ने चालक को पैसा दिया, जिसमें चालक भाड़ा काटकर उसे खुदरा पैसा लौटाने लगा। इसी क्रम में पीछे से उस युवक ने उस्तरा निकालकर चालक के गर्दन पर चला दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

चालक ने बीचबचाव का प्रयास किया, जिसमें उसके दोनों हाथों की अंगुलियों कट गयी। युवक चालक का OLA वाहन, मोबाईल, पर्स, उसमें रखे उसके आवश्यक दस्तावेज एवं 1600/-रू0 लेकर भाग गया। ईलाज कराने के उपरांत चालक दिनांक-28.09.2023 को सोनारी थाना में आकर लिखित आवेदन दिये। सोनारी थाना ने काण्ड दर्ज कर त्वरित कार्रवायी करते हुए घटना में संलिप्त युवक हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से काण्ड में लूटा गया वाहन नं0-JH-05-BV-7594, एक मोबाईल, पर्स तथा घटना में प्रयुक्त उस्तरा बरामद किया है।

गिरफ्तार प्रा०अभियुक्त का नाम-पता :-

(1) हरप्रीत सिंह, उम्र 25 करीब, पिता हरचरण सिंह, पता-म०नं०-C/138, B-block, परदेशीपाड़ा, थाना-सोनारी, जिला-पूर्वी सिंहभूम 

जप्त वस्तु प्रदर्श की विवरणी :-

(1) एक मारुती सुजुकी अल्टो कार रजि0नं0- JH 05BV-7594

(2) एक OPPO कंपनी का मोबाईल 

(3) एक काला रंग का पर्स जिसमें पिड़ित के आवश्यक दस्तावेज तथा 140 /- रू०

(4) एक उस्तरा

(5) एक Realme कंपनी का मोबाईल

छापामारी दल :-

(1) श्री विष्णु प्रसाद राउत, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सोनारी थाना। 

(2) पु०अ०नि० पंकज कुमार सिंह, सोनारी थाना।

(3) पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साई, सोनारी थाना

(4) पु०अ०नि० गौतम कुमार, सोनारी थाना एवं 

(5) सशस्त्र बल, सोनारी थाना।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment