मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर से राउरकेला तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 18, 2025 8:44 PM
Follow Us:
The News Frame 1 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • सोनुवा से मनोहरपुर तक यातायात सुगम बनाने के लिए बाइपास या फ्लाइओवर निर्माण की रखी मांग

चक्रधरपुर (जय कुमार) : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने एनएच-320 डी चक्रधरपुर से राउरकेला तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर मंत्री को पत्र सौंपा।

सांसद जोबा माझी ने केंद्रीय मंत्री काे संसदीय क्षेत्र सिंहभूम (झारखंड) से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 320-डी की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि लगभग 106 किलोमीटर लंबी यह सड़क झारखंड के चक्रधरपुर को ओडिशा के राउरकेला से जोड़ती है और एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग है।

वर्तमान में यह सड़क कई स्थानों पर काफी संकीर्ण है और तीखे मोड़ों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। विशेषकर सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर जैसे घनी आबादी वाले बाजारी क्षेत्रों में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता और भारी वाहनों का आवागमन बाधित होता है।

जोबा माझी ने मंत्री से जनहित और क्षेत्र के विकास को देखते हुए अनुरोध किया कि एनएच320-डी का प्राथमिकता के आधार पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए। साथ ही उन्होंने सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर में यातायात को सुगम बनाने हेतु फ्लाईओवर या बाईपास का निर्माण स्वीकृत करने की मांग की।

जोबा माझी ने कहा –

इस परियोजना के पूर्ण होने से दो प्रमुख औद्योगिक शहरों टाटानगर और राउरकेला के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बीजू एक्सप्रेस-वे से जुड़ने पर इस पूरे जनजातीय क्षेत्र में आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment