मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अनुशासनहीनता के चलते भाजयुमो के दो जिला पदाधिकारी को जमशेदपुर भाजपा ने किया निलंबित।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 18, 2024 11:27 PM
Follow Us:
जमशेदपुर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

 पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि।

जमशेदपुर : अपने कड़े अनुशासन एवं पार्टी लाइन के लिए जाने जानी वाली भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता बरतने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी गंभीर है। पिछले दिनों भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल एवं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार साहू के द्वारा फेसबुक अकाउंट से संगठन एवं पार्टी के वरीय नेताओं के ऊपर लगातार की जा रही टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उक्त नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े :जुस्को की बिजली के लिए बस्तियों में कैम्प लगाकर फार्म का होगा वितरण।

मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पत्र जारी कर भाजयुमो के दोनों जिला पदाधिकारी को पदमुक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जारी पत्र में बताया गया कि विगत कुछ दिनों में आपके द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार संगठन एवं संगठन के वरीय नेताओं पर अनर्गल टिप्पणी करने का मामला संज्ञान में आया है। इस प्रकार सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रुप से की गई टिप्पणी से संगठन की छवि धूमिल हो रही है।

यह आचरण दलीय अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की ओर से जारी पत्र में दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दोनों पदाधिकारियों को इस मामले में तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित में देने को कहा गया है कि क्यों नही आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए?

यह भी पढ़े :सिंहभूम चैम्बर में नये व्यवसायी उद्यमियों के लिये टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट में वेंडर रजिस्ट्रेशन  हेतु ट्रेनिंग कैम्प का हुआ आयोजन।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई जगह नही है। यदि किसी ने भी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से अनुशासन भंग किया तो ऐेसे लोगों पर पार्टी निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो अनुशासन भंग करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाने में देरी नहीं लगाई जाएगी।

 

Leave a Comment