मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

NIT जमशेदपुर में व्याख्यान कक्ष परिसर (LHC) में TTLE KIRAN एयरफ्रेम का स्थापना एवं उद्घाटन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 23, 2025 3:36 PM
Follow Us:
Installation and inauguration of TTLE KIRAN airframe at NIT Jamshedpur
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

NIT जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में 23 नवम्बर 2025 को दोपहर 12:30 बजे व्याख्यान कक्ष परिसर (LHC) में स्थापित TTLE KIRAN एयरफ्रेम का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। इस उन्नत एयरफ्रेम की स्थापना एरोडायनमिक्स, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग तथा एयरोस्पेस से संबंधित प्रयोगधर्मी शिक्षण और अनुसंधान को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ बनाएगी।

इस एयरफ्रेम का उद्घाटन माननीय निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर द्वारा किया गया। उन्होंने इस पहल के सफल क्रियान्वयन में जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, पूर्व रजिस्ट्रार (कॉर्नेल) डॉ. नीशिथ कुमार रे के महत्वपूर्ण योगदान और सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

THE NEWS FRAME
Installation and inauguration of TTLE KIRAN airframe at NIT Jamshedpur

कार्यक्रम में उप निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा; मुख्य वार्डन डॉ. लालजी प्रसाद; मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. एस. बी. प्रसाद; प्रो. सतीश कुमार, डीन (आर एंड सी); डॉ. राज नंदकेल्यार, विभागाध्यक्ष–गणित; डॉ. राज वल्लभ, विभागाध्यक्ष–PIE; सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

उपस्थित गणमान्यों ने बताया कि TTLE KIRAN एयरफ्रेम संस्थान में अंतरविषयी शिक्षण को सशक्त बनाने के साथ-साथ छात्रों को प्रायोगिक कार्य, अनुसंधान और नवाचार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. उमेश कुमार सिन्हा, डीन (पी एंड डी) के नेतृत्व में किया गया। उपरोक्त जानकारी डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र, संस्थान मीडिया प्रभारी द्वारा प्रदान की गई।

वीडियो देखें :

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment