मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 23, 2025 8:35 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 23 At 6.10.16 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्ती के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा 22 दिसंबर की रात्रि में चलाए गए गहन छापेमारी अभियान में 4 वाहन जब्त किए गए। छापेमारी के क्रम में पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध परिवहन चालान के गिट्टी का परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05AQ-1554 को जब्त किया गया। उक्त वाहन को पोटका थाना को सुपुर्द करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

वहीं, जुगसलाई थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के बालू का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाईवा वाहन जब्त किए गए। इन वाहनों का निबंधन संख्या क्रमशः JH05CF-3790, JH05AK-8879 एवं JH05CP-3914 है।

जांच के दौरान वाहन चालकों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह क्षेत्र से बालू का उठाव कर जमशेदपुर में खपत हेतु ला रहे थे। तत्पश्चात तीनों हाईवा वाहनों के चालक एवं एक उपचालक, कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment