नोवामुंडी (जय कुमार): आजाद बस्ती, नोवामुंडी में आजाद बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
दोनों अतिथियों ने पूजा पंडाल पहुंचकर फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।













