जमशेदपुर | कदमा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रसन्जीत नाहा (उम्र 39 वर्ष, पिता- प्रदीप नाहा, निवासी रामनगर रोड न०-02, कदमा) के रूप में हुई है।
मामला कैसे खुला
वादिनी दीक्षा महतो के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कदमा थाना काण्ड संख्या-81/2025 दिनांक 01/09/2025 दर्ज किया।
आरोप है कि प्रसन्जीत नाहा ने खनन विभाग, आयकर विभाग और कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र (job offer letter) तैयार कर कुल ₹9.50 लाख की ठगी की।
पुलिस की कार्रवाई
अनुसंधान के क्रम में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त
- HP कंपनी का लैपटॉप,
- Mining & Geology,
- Agriculture,
- GST विभाग की फर्जी मुहरें,
- फर्जी जॉब ऑफर लेटर एवं
- उम्मीदवारों के मार्कशीट बरामद कर जप्त किया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रसन्जीत नाहा पूर्व में भी कई उम्मीदवारों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जालसाजी और धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठ चुका है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम : प्रसन्जीत नाहा
- उम्र : 39 वर्ष
- पिता : प्रदीप नाहा
- पता : रामनगर रोड न०-02, थाना कदमा, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
- स्थायी पता : बासबाड़ी, थाना जोरहट, जिला जोरहट, असम
जप्त सामान
- एक HP कंपनी का लैपटॉप
- Mining & Geology, Agriculture और GST विभाग की फर्जी मुहरें
- फर्जी जॉब ऑफर लेटर एवं उम्मीदवारों के मार्कशीट
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।














