मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पूर्व सैनिकों ने नेवल एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर को दी भावभीनी विदाई, नए अधिकारी का हुआ स्वागत

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 21, 2025 10:17 PM
Follow Us:
Add A Heading 16 1 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर/रांची | पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों ने रांची दौरे के दौरान नेवल एनसीसी यूनिट नंबर-1, रांची के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट एस. के. अवस्थी को उनके तबादले के मौके पर सांगठनिक विदाई दी। इस दौरान उन्हें सम्मानस्वरूप अंगवस्त्र और परिषद की ओर से मोमेंटो भेंट किया गया।

इस अवसर पर नए कमांडिंग ऑफिसर कमांडर आनंद महतो का भी शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया और संगठन की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

जमशेदपुर के स्कूलों में नेवल एनसीसी की पहल

बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने दोनों अधिकारियों से जमशेदपुर के स्कूलों में नेवल एनसीसी यूनिट शुरू कराने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने प्रस्ताव भेजवाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

परिषद की ओर से शामिल रहे ये प्रतिनिधि

इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की ओर से सुशील कुमार सिंह, डॉ. कमल शुक्ला, मिथिलेश सिंह (मानगो) और हंसराज सिंह मौजूद रहे।

पूर्व सैनिकों के लिए मदद का आश्वासन

कमांडिंग अधिकारियों ने परिषद को भरोसा दिलाया कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी, चाहे वह एनसीसी से जुड़ी हो या किसी अन्य गतिविधि से संबंधित।

यह मुलाकात जहां एक ओर नेवल एनसीसी और पूर्व सैनिक संगठन के बीच सहयोग की भावना को और मजबूत करती है, वहीं जमशेदपुर जैसे शहर में युवाओं को नेवी और अनुशासन की ओर आकर्षित करने की दिशा में एक अहम पहल भी साबित हो सकती है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment