📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Cyber Peace संस्था के तत्वाधान में रविंद्र भवन में आयोजित कार्यशाला में 1000 से ज्यादा सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षक हुए शामिल

On: September 2, 2024 9:25 PM
Follow Us:
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार साइबर सुरक्षा पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार साइबर सुरक्षा पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

जमशेदपुर: Cyber Peace संस्था के तत्वाधान में रविंद्र भवन में आयोजित कार्यशाला में 1000 से ज्यादा सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षक हुए शामिल, साइबर सुरक्षा की चुनौतियों व जटिलताओं की दी गयी जानकारी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार साइबर सुरक्षा को लेकर रवींद्र भवन सभागार, साक्ची में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। cyber Peace संस्था के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में 1000 से ज्यादा जमशेदपुर, बोडाम, पटमदा, पोटका के सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : सुयोग्य, जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, प्रयास है कि एक भी सुयोग्य व्यक्ति लाभ लेने से वंचित नहीं रहें… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

कार्यशाला में तकनीक के इस युग में साइबर सुरक्षा की चुनौतियों व जटिलताओं पर चर्चा की गयी तथा शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रवक्ताओं ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी के आधुनिक दृष्टिकोण और उसकी प्रासंगिकता से परिचित कराना है। जिससे वे अपने छात्रों को तथा आसपास के लोगों को इस क्षेत्र में नई जानकारियां प्रदान कर सकें साइबर फ्राड से सुरक्षित रख सकें।

कार्यशाला में साइबर सुरक्षा क्यों महत्वपूर्ण है इसे लेकर बताया गया कि यह सभी श्रेणियों के डेटा को चोरी और क्षति से बचाती है। इसमें संवेदनशील डेटा, व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी, संरक्षित स्वास्थ्य जानकारी, व्यक्तिगत जानकारी, बौद्धिक संपदा, बैंक एकाउंट से फ्राड आदि शामिल है। साइबर फ्राड से कैसे बचा जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी एव प्रशिक्षण भी दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment