मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सारंडा नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा हुए शहीद

On: October 30, 2025 8:06 PM
Follow Us:
सारंडा नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा हुए शहीद

दिल्ली/चाईबासा (जय कुमार): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में 10 अक्टूबर को नक्सली आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा का गुरुवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद उन्हें शहीद घोषित कर दिया गया।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि इंस्पेक्टर मिश्रा सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के साथ एक नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, जब माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घटना के बाद, उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा राउरकेला से रांची और फिर दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहाँ 11 अक्टूबर से उनका इलाज चल रहा था। 30 अक्टूबर की सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहीमपुर गाँव के निवासी थे। शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली से हवाई मार्ग से दरभंगा और फिर वहाँ से सड़क मार्ग से उनके पैतृक गाँव ले जाया जाएगा।

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र के समथा और बाबूडेरा के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान चल रहा था, तभी नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया।

इस विस्फोट में इंस्पेक्टर मिश्रा के साथ ही सब-इंस्पेक्टर रामकृष्ण गगराई और हवलदार महेंद्र लस्कर घायल हो गए। घायल हवलदार महेंद्र लस्कर की 11 अक्टूबर को मौत हो गई, जबकि सब-इंस्पेक्टर रामकृष्ण गगराई (झामुमो विधायक दशरथ गगराई के भाई) का अभी भी इलाज चल रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

UK के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और PM मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत, ‘भारत-यूके विजन 2035’ को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति

Jamshedpur पश्चिम में पीएम आवास योजना लागू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण अब लोगों को उजाड़ने की तैयारी विकास सिंह

ड्रग इंस्पेक्टर ने Chakradharpur की दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रशासन की सख्त नजर

पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा World आदिवासी दिवस निकलेगी विशाल शोभायात्रा और होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Jharkhand ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग आयोजित, नक्सलवाद, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति

आचार्य Govind चन्द्र पाण्डे भारतीय ज्ञान-परंपरा के युगद्रष्टा मनीषी

Leave a Comment