मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

CRIME: शारदा गाँव के पास हवाई फायरिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार, हथियार व मोबाइल बरामद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 25, 2025 9:03 PM
Follow Us:
Add A Heading 1 16
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

CRIME: आज शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बहामन टूटी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक, प० सिंहभूम चाईबासा को गुप्त सूचना मिली कि शारदा गाँव के पास एनएच-75 चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर दो युवकों द्वारा हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।

मौके पर पहुँचते ही पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर एक युवक के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई। हथियार के वैध कागजात मांगने पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को स्थानीय लोगों के सामने अवैध हथियार के साथ विधिवत रूप से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुधलाल अंगरिया (उम्र 28 वर्ष), पिता जारोई अंगरिया, ग्राम बोरोई, थाना गोईलकेरा, जिला प० सिंहभूम और बिरसा गागराई (उम्र 25 वर्ष), पिता चरण गागराई, ग्राम चिटपील, पोस्ट झरडारा, थाना टोकलो, जिला प० सिंहभूम चाईबासा के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। बुधलाल अंगरिया के खिलाफ पूर्व में भी मुफ्फसिल थाना कांड सं. 115/2021, धारा 457/380 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, 33 एमएम की एक जिंदा गोली और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 123/25, दिनांक 24.07.2025, धारा 25(1-B)a/27/35 आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी पु०अ०नि० चन्द्र शेखर, स०अ०नि० निमाई टुडू, स०अ०नि० यदुनन्दन महतो, स०अ०नि० औरंगजेब खान सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • जय कुमार, चाईबासा
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment