जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लु भट्ठा में पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। इस दौरान गांजा, हथियार और पिस्टल बनाने के उपकरण मिले। छापेमारी के दौरान घर के सदस्य पुलिस को देखकर फरार हो गए।
छापामारी कैसे हुई
शनिवार को शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि टिल्लु भट्ठा स्थित समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार अपने सहयोगियों के साथ गांजा की बिक्री और हथियार निर्माण का धंधा कर रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) जमशेदपुर के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और मौके पर छापामारी की गई।
बरामद सामान
छापामारी में मकान और गौदाम से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया—
- 1.4 किलो गांजा (चार पैकेट में)
- 7.65 मिमी बोर का एक देसी पिस्टल
- 11 जिंदा गोली
- 2,41,600 रुपये नकद
- एक सोने की चेन
- लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन और ग्राइंडर मशीन
- विद्युत मोटर और पिस्टल बनाने का औजार
- अर्धनिर्मित पिस्टल पार्ट व लोहे की पत्तियाँ
- इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन व छोटे पाउच
- एप्पल आईपैड, वनप्लस, पोको और सैमसंग मोबाइल
- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज
मामला दर्ज
इस मामले में सोनारी थाना कांड संख्या-108/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-A), 25 (1-AA), 25 (1-B)a, 26, 35 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B)/25 के तहत मुकदमा किया गया है।
छापामारी दल
छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, पु०अ०नि धनञ्जय कुमार सिंह, पु०अ०नि शिवम राज, पु०अ०नि सुधीर कुमार दास, पु०अ०नि अंकु कुमार और सोनारी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है












