मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

City Crime: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हिंसा, गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार, मारपीट के बाद गोली मारने का आरोप

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 8, 2024 8:22 PM
Follow Us:
जुगसलाई थाना क्षेत्र में हिंसा, गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया.
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

City Crime: जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। ईदगाह मैदान में 6 अप्रैल को मोहम्मद अफजल को गोली मार दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी कॉलोनी के निवासी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मोहम्मद अफजल के घर पर छापा मारा था, क्योंकि उन्हें मुखबिरी का शक था। घर में छापा मारे जाने के बाद, अफजल ने सरफराज को जासूसी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने सरफराज के साथ मारपीट की और उसे घर में बंद कर दिया। उसकी मां भी मारपीट का शिकार हुई।

Netaji 3

इस घटना के बाद, सरफराज का छोटा भाई मोहम्मद हसन ने पिस्तौल लेकर अफजल के घर पहुंचकर उन्हें गोली मार दी। फिर उसने अपने भाई सरफराज को छुड़ाकर वापस ले आया। पुलिस ने मोहम्मद हसन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

City Crime: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हिंसा, गोलीकांड
City Crime: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हिंसा, गोलीकांड के सामान 

यह भी पढ़ें : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : बीएड के छात्रों ने ली मतदान की शपथ, रैली निकाल कर ग्रामीणों को किया जागरूक

City Crime: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हिंसा, गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया की दिनांक-06/04/2024 को रात्रि करीब 12.00 बजे जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गरीब नवाज कॉलोनी, गौरी शंकर रोड, नजदीक ईदगाह मैदान, जुगसलाई में आपसी विवाद में गोली चलने की घटना घटी, इस संदर्भ में घायल मो० अफजल की पत्नी सह वादिनी के फर्दबयान के आधार पर जुगसलाई थाना कांड सं0-36/24 दिनांक-06/04/2024  धारा-307/34/120बी भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट प्राथमिकी अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज किया गया है।

कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के दिशा निर्देश में पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया एवं अनुसंधान के कम में छापामारी करते हुए प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में उनके घटना में संलिप्तता की बात स्वीकारी गई है तथा अभियुक्त मो० हसन के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आग्न्येयास्त्र को बरामद किया गया ।

यह भी पढ़ें : हिंद आई टी आई, रोड नंबर 17, जवाहर नगर, मांगो में इफ्तार पार्टी का आयोजन

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

1. मो० हसन करीब 28 वर्ष

2. मो० सरफराज उर्फ तिल्ली उम्र करीब 23 वर्ष

दोनों पिता-मो० सोबराती, सा०-गरीब नवाज कॉलोनी, गौरी शंकर रोड, नजदीक ईदगाह, जुगसलाई, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

जप्त सामानों का विवरणः-

1. एक खोखा (घटनास्थल से बरामद)

2. 7.65 एम एम का एक पिस्टल (घटना में प्रयुक्त)

छापामारी दल के सदस्यः-

1. पुलिस उपा० (विधि व्यवस्था) जमशेदपुर।

2. पु०नि० सह थाना प्रभारी, जुगसलाई थाना।

3. पु०अ०नि० कुमार सुमित यादव।

4. पु०अ०नि० गोतम कुमार।

5. पु०अ०नि० दुर्गा तिर्की।

6. पु०अ०नि० सुमित लकड़ा।

7. पु०अ०नि० मंटू कुमार।

8. हव० कुंदन राम।
9. आ0-1265 कृष्णा कुमार रजक।

World's best IQ level developed system
World’s best IQ level developed system : Click here – iqs.one
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Plfi

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, कुख्यात उग्रवादी कमांडर घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Untitled Design 3 7

Digital अरेस्ट साइबर ठगों का नया जाल सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

IMG 20260620 161536

अंधविश्वास और प्रतिशोध की आड़ में सिसकती इंसानियत: पिता खुद नाबालिक को छोड़ आता था दरिंदे के पास…

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Supaul

सुपौल में प्रतापगंज थाने का जब्त कफ सिरप मामला: 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, SHO की सस्पेंशन और गंभीर विभागीय सवाल

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied