मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

साकची में गणेश पूजा के दौरान म्यूजिक पार्टी में बवाल, फायरिंग से मची अफरातफरी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 27, 2025 12:15 PM
Follow Us:
FB IMG 1756276926903
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र स्थित राज क्लब में मंगलवार की रात गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित म्यूजिक पार्टी के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़कर युवतियों के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध होने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच गोली चलने की घटना सामने आई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

गवाहों ने बताया कि फायरिंग का आरोप राहुल राय और राहुल तिवारी नामक युवकों पर लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। साथ ही, क्लब परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment