मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्यान्न गोदामों का किया गया औचक जांच, सुबह-सुबह गोदाम पहुंचे जांच अधिकारी।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 24, 2024 11:10 PM
Follow Us:
जिला
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार राज्य खाद्य निगम के गोदामों की आज औचक जांच की गई । सुबह 6 बजे से ही प्रतिनियुक्त जांच अधिकारी सीओ गुडाबांदा, सीओ चाकुलिया, बोडीओ बोड़ाम, सीओ बहरागोड़ा, सीओ पटमदा, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सीओ जमशेदपुर सदर, बीडीओ पटमदा, बीडीओ मुसाबनी, बीडीओ डुमरिया ने गोदामों का औचक निरीक्षण कर भंडारित खद्यान्नों एवं अन्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन किया ।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर डीएमओ ने अवैध क्वार्जाईट (सफेद पत्थर) खनन के विरूद्ध की छापेमारी।

पदाधिकारियों के द्वारा गोदाम में भंडारित चावल, गेहू, चीनी, नमक, चना दाल आदि सामग्रियों के भंडारण एवं स्टॉक पंजी का मिलान किया गया । साथ हीं अधिकारियों के द्वारा गोदामों में भंडारित सामग्रियों के रख-रखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित गोदामों की स्थिति के बारे में जांच कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित किया।

जिला

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार गोदामों के जांच हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी, एलआरडीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने की कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को साकची गोदाम, कार्यपालक दण्डाधिकारी, धालभूम को करनडीह, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला को गुड़ाबान्दा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बर्मामाईन्स, पटमदा, बोड़ाम, डुमरिया, मुसाबनी, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा गोदाम को संबंधित बीडीओ को जांच करने की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि पोटका एवं धालभूमगढ़ गोदाम की जांच संबंधित अंचल अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Comment