मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जैक 10वीं व इंटर परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39,643 परीक्षार्थी होंगे शामिल

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 1, 2026 9:40 AM
Follow Us:
C
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर:झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 39,643 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 21,301 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय से 10,183, विज्ञान संकाय से 4,657 तथा वाणिज्य संकाय से 3,502 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस प्रकार इंटर की परीक्षा में कुल 18,342 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जैक द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

परीक्षा को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। मैट्रिक परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 23 और धालभूम अनुमंडल में 44, कुल 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 12 और धालभूम अनुमंडल में 22, कुल 34 परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में परीक्षा के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था को लेकर केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त श्री संतोष गर्ग ने निर्देश दिया कि परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ परीक्षा संचालन सुनिश्चित करें।

वहीं एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था एवं उसकी नियमित मॉनिटरिंग, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, पर्याप्त रोशनी, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण करने को कहा।

प्रशासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि 3 से 23 फरवरी तक परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

बैठक में एडीएम एसओआर श्री राहुल जी आनंद, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडेय, सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे

Leave a Comment