मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 6, 2025 10:23 PM
Follow Us:
The News Frame 32
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

JASMHEDPUR : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आहूत की गई। निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला योजना पदाधिकारी श्री सुदीप्त राज व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में NHM के रिक्त पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य सलाहकार का चयन, NHM एवं आयुष्मान भारत फंड हेतु समवर्ती लेखा परीक्षक का अनुमोदन, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ICU सेवाओं तथा जिला अस्पताल में PICU संचालन, जिला स्टोर ऑडिट एवं एसेट असाइनमेंट टीम का गठन पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य संस्थानों में उपकरण, दवाओं एवं संसाधनों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर Store Audit & Assets Assignment Team गठित करने का निर्णय लिया गया।

THE NEWS FRAME

सदर अस्पताल परिसर में पार्किंग समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अतिरिक्त होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति करते हुए सुचारू व्यवस्था का निदेश दिया गया। कई अन्य विषय भी समिति के समक्ष रखे गए जिनमें अस्पताल परिसर में कैंटीन का संचालन, अस्पताल परिसरों में वॉटर ATM लगाने, क्रय समिति (Procurement Committee) का पुनर्गठन पर निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग का सर्वोच्च दायित्व है। प्रत्येक निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि जिले के नागरिकों को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ, सभी एमओआईसी, डीपीएम, डीपीसी, डीडीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment