मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

55 हिन्दू तीर्थ यात्रियों का दल द्वारिका- सोमनाथ रवाना, उप विकास आयुक्त ने समाहरणालय से बस को दिखाई हरी झंडी।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 23, 2024 7:58 PM
Follow Us:
यात्रि
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

रांची : झारखण्ड सरकार के टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वाधान में पूर्वी सिंहभूम के 55 सदस्यीय हिन्दू धर्मावलंबियों (अटेंडर सहित) के जत्थे को द्वारिका सोमनाथ तीर्थ यात्रा हेतु पूर्वाहन 8:30 बजे समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया।

यह भी पढ़े :समाहरणालय संवर्ग कर्मियों का अपनी मांगो के समर्थन मे अनिश्चितकालीन हड़ताल।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी ने तीर्थ यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए बस को रवाना किया ।

रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग द्वारा द्वारिका-सोमनाथ प्रस्थान करेगी। सात दिवसीय तीर्थ यात्रा 23 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 जुलाई 2024 को समाप्त होगी ।झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित तीर्थ स्थल दर्शन हेतु ऐसे नागरिकों को शामिल किया गया है जो झारखंड के निवासी हैं, उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, वे बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं ।

यह भी पढ़े :जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पुस्तकालय समिति की बैठक।

इस तीर्थ यात्रा में तीर्थ यात्रियों के लिए झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की ओर से तीर्थ यात्रियों के उचित देखभाल हेतु नोडल अधिकारी के रूप में अमरनाथ शर्मा, शारीरिक शिक्षक और उनके साथ सहायक के रूप में दो चतुर्थ वर्ग के कर्मी सुषमा देवी एवं बंदना देवी यात्रा के दौरान शामिल रहेंगे ।

Leave a Comment