मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जी20 एसएआई सम्मेलन कल से गोवा में, जिसमें भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक श्री गिरीश चंद्र मुर्मू जी20 एसएआई के अध्यक्ष के रूप में उद्घाटन भाषण देंगे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 11, 2023 5:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

G20 | नई दिल्ली 

A 2

यह हमारे लिए गौरव की बात है की G 20 सम्मलेन भारत की भूमि पर हो रहा है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएंडएजी) भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सुप्रीम ऑडिट इंस्‍टीटयूशन-20 (एसएआई 20) इनगेजमेंट ग्रुप के अध्यक्ष हैं। एसएआई 20 सम्मेलन 12 से 14 जून 2023 तक गोवा में आयोजित होगा। भारत के सीएजी श्री गिरीश चंद्र मुर्मू 12 जून 2023 को उद्घाटन भाषण देंगे।

जी20 देशों के एसएआई के एसएआई 20 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल, अतिथि एसएआई, आमंत्रित एसएआई, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, इनगेजमेंट समूहों और दूसरे आमंत्रित सदस्य एसएआई 20 सम्मेलन में भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इंडोनेशिया, कोरिया गणराज्य, रूस, तुर्किए, बांग्ला देश, मिस्त्र, मॉरीशस, नाइजीरिया, ओमान, स्पेन, यूएई, मोरक्को एवं पोलैंड के एसएआई व्यक्तिगत रूप् से इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए मार्गदर्शक दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात ‘‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य‘‘ के तहत, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने दो प्राथमिकता वाले क्षेत्रों – समुद्री (ब्लू) अर्थव्यवस्था और जवाबदेह कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) पर एसएआई 20 इनगेजमेंट ग्रुप के सहयोग का प्रस्ताव रखा था।

समुद्री (ब्लू) अर्थव्यवस्था हमारे इकोसिस्टम के स्वास्थ्य को संरक्षित करते हुए आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका और रोजगारों के लिए समुद्री संसाधनों का टिकाऊ उपयोग है। जहां एआई शासन में अधिक पैठ बना रही है, एसएआई को अनिवार्य रूप से एआई आधारित शासन प्रणालियों के लेखा परीक्षण के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। इसी के साथ-साथ एसएआई को अपनी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अपनी लेखा परीक्षा तकनीकों में एआई को अपनाने के अवसरों की खोज करनी चाहिए।

इसी के अनुरुप, एसएआई20 सम्मेलन के आयोजन के दौरान, एसएआई भारत समुद्री अर्थव्यवस्था और जवाबदेह एआई पर परिशिष्ट प्रस्तुत और लागू करेगा जिसमें एसएआई20 सदस्यों और दूसरे एसएआई द्वारा योगदान और अनुभव साझा किया गया है जिससे कि इन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर भविष्य की लेखा परीक्षा का मार्गदर्शन किया जा सके। समुद्री अर्थव्यवस्था और जवाबदेह एआई पर अंतर्दृष्टि प्रदान करने के दौरान विख्यात पैनलिस्टों द्वारा ज्ञान और अनुभवों को और अधिक साझा किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि आने वाले समय में शासन में उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने और वैश्विक चुनौतियों का उत्तर देने के लिए सरकारों के साथ रणनीतिक साझीदारी में एसएआई 20 इनगेजमेंट ग्रुप की भूमिका और जिम्मेदारियों पर सहमति बनाई जाएगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 28 5

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत Birsanagar अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना का लोकार्पण 322 लाभुकों को मिली आवास की चाबी

Untitled Design 24 5

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त Rajiv रंजन ने सुनी आमजनों की समस्याएं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

Untitled Design 23 5

Dimna चौक के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम अवैध पिस्तौल और जिंदा गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

Untitled Design 20 7

माधवराव सप्रे राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक प्रखर चिंतक और राष्ट्रीय Consciousness के अग्रदूत

Untitled Design 19 5

PM आवास योजना के तहत 340 लाभुकों को मिली मकान की चाबी रांची से ऑनलाइन जुड़े सरयू राय

Untitled Design 18 6

Mango की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन पेयजल सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने की मांग

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied