मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री श्रीमती दुखनी सोरेन ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का किया स्वागत

On: June 6, 2026 6:12 PM
Follow Us:

Jamshedpur: ओडिशा के केटी ग्लोबल कैंपस में आयोजित WAKO इंडिया किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड की किकबॉक्सिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक जीते। इनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस राष्ट्रीय टीम में पूर्वी सिंहभूम जिले के 6 खिलाड़ी शामिल थे। इन सभी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए। पदक विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:

---Advertisement---
Netaji Advertisement

· दिव्या सोय – स्वर्ण पदक
· कृष्ण बिहारी – स्वर्ण पदक
· श्लोक शर्मा – स्वर्ण पदक
· अदिति कुमारी – रजत पदक
· प्रियांशु बिरुवा – कांस्य पदक

वहीं, टीम के खिलाड़ी विपिन बेरा को हार का सामना करना पड़ा।

THE NEWS FRAME

सभी खिलाड़ियों के पदक जीतकर जमशेदपुर लौटने पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन की पुत्री श्रीमती दुखनी सोरेन ने सभी खिलाड़ियों को फूलों की माला, पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस मौके पर जमशेदपुर किक बॉक्सिंग संगठन के अध्यक्ष जेनाराम बोदरा, किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय रेफरी जादू मुनि हेंब्रम, कोच विजय सोए, बॉक्सिंग कोच विवेक दास और पूर्व बॉक्सर गुलाम घोष भी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

JRD TATA की जयंती पर टाटा स्टील का इंट्रा चेस टूर्नामेंट, युवा खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीतिक प्रतिभा

जेआरडी टाटा की जयंती पर टाटा स्टील ने आयोजित की इंटर ट्रेनिंग सेंटर वाटर पोलो चैंपियनशिप, 280 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Leave a Comment