मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मानगो आजादनगर ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, डीएसपी दयानंद ने दी मुबारकबाद।

On: May 28, 2026 1:09 PM
Follow Us:

जमशेदपुर (मानगो): मानगो आजादनगर के सबसे बड़े ईदगाह में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे, जहां करीब 6000 लोगों ने एक साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज मदिना मस्जिद के इमाम ओवैश अल अज़हरी ने पढ़ाई और मुल्क में अमन, शांति और तरक्की की दुआ की गई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पटमदा सर्किल के डीएसपी दयानंद कुमार और आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने इमाम को गुलदस्ता भेंट कर ईद की शुभकामनाएं दीं और लोगों से सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य नादिर खान, मास्टर सिद्दीक अली, तजीम हैदर, आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य शाहिद परवेज, मदिना मस्जिद कमेटी के सोहैल अख्तर अंसारी, मोहम्मद मकबूल आलम, मास्टर अकबर खान, एसआई मनीष राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

भाईचारे और अमन का संदेश: ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों ने कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देते हुए समाज में प्रेम और एकता बनाए रखने की अपील की। पूरे इलाके में उत्सव और खुशी का माहौल देखने को मिला।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment