मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पुराने नगर पंचायत भवन से हटाया गया अतिक्रमण, मरम्मत के बाद दुकानों के लिए होगा टेंडर

On: May 25, 2026 9:27 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 05 25 At 7.14.50 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरिया: सरिया के बाघा स्थित पुराने नगर पंचायत भवन परिसर में वर्षों से किए गए अतिक्रमण को सोमवार को प्रशासन ने हटवा दिया। यह कार्रवाई गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर Barki Saria Nagar Panchayat के कार्यपालक पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में की गई।

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन की ओर से भवन परिसर में अनाधिकृत प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगाने संबंधी नोटिस भी चिपकाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यह भवन अब नगर पंचायत की संपत्ति है और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2018 से नगर पंचायत के अधीन है भवन

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी Ajit Kumar ने बताया कि वर्ष 2018 में नगर पंचायत का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यह भवन आधिकारिक रूप से नगर पंचायत के अधीन आ गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा भवन परिसर पर अवैध कब्जा कर लिया गया था उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।

मरम्मत के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पुराने भवन की जल्द मरम्मत कराई जाएगी ताकि इसे व्यवस्थित तरीके से उपयोग में लाया जा सके उन्होंने कहा कि भवन में मौजूद दुकानों के आवंटन के लिए पारदर्शी तरीके से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चयनित लोगों को किराए पर दुकान उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे यहां अपना व्यवसाय संचालित कर सकेंगे।

नगर पंचायत संपत्ति के संरक्षण पर जोर

प्रशासन की इस कार्रवाई को नगर पंचायत की संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन के व्यवस्थित उपयोग से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और नगर पंचायत को राजस्व प्राप्त होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!