मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, गोपाल मैदान में हुआ विस्तृत निरीक्षण

On: April 25, 2026 7:55 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आगामी 17, 18 एवं 19 मई को आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजकों ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है।

इस क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल गोपाल मैदान पहुंचा और आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रवेश द्वार, मुख्य मंच, फूड स्टॉल, प्रदर्शनी क्षेत्र, हस्तशिल्प दुकानों और आगंतुकों की सुविधाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

निरीक्षण के दौरान सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, अंकुश जावनपुरिया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मूणका (लाला), मनोज चेतानी, कोषाध्यक्ष विजय गोयल और विमल हरलूपका सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष राजस्थान महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। महोत्सव में राजस्थान की पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, पारंपरिक परिधान और विभिन्न राजस्थानी व्यंजनों की विशेष झलक देखने को मिलेगी, जो शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी।

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और यातायात नियंत्रण जैसी बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे उत्सव का भरपूर आनंद उठा सकें।

सम्मेलन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव में भाग लें और इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment