मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर JNAC की समीक्षा बैठक

810c92dedce0cbe5e9d700a4ea327a2e
On: March 16, 2026 9:09 PM
Follow Us:
Janc
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

A 2

JNAC बैठक के दौरान शहर के प्रमुख घाटों, धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उप नगर आयुक्त ने कहा कि सभी घाटों की नियमित सफाई की जाए और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की जाए।

इसके साथ ही प्रमुख सड़कों, बाजार क्षेत्रों और पूजा स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

JNAC बैठक में कचरा प्रबंधन को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कचरा संग्रहण के लिए निर्धारित समय पर डोर-टू-डोर वाहन का संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा त्योहारों के दौरान नियमित रूप से कचरा उठाव किया जाए, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।

THE NEWS FRAME

JNAC बैठक में श्री मुकेश कुमार, श्री तर्निश कुमार हंस (विशेष पदाधिकारी), श्री चंदन कुमार (सहायक नगर आयुक्त) सहित मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सिटी मैनेजर मौजूद थे।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे और त्योहारों के दौरान शहर की व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। बैठक में संबंधित अधिकारियों और सिटी मैनेजरों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

अंत में उप नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में त्योहार मनाने का अवसर मिल सके।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied