मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार मुलाकात

On: January 21, 2026 12:45 PM
Follow Us:

नई दिल्ली :-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एक युवा, ऊर्जावान और अनुभवी नेतृत्व की नियुक्ति से पार्टी का सांगठनिक ढांचा और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा तथा वर्ष में प्रस्तावित पश्चिम बंगाल, असम और केरल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा का विजयी अभियान निरंतर जारी रहेगा।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन, राष्ट्रीय राजनीति और आगामी चुनावों को लेकर संक्षिप्त विचार-विमर्श भी हुआ। यह भेंट राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को राजनीतिक सौहार्द और सकारात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

आंध्र प्रदेश को ₹17,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी बोले– नया हवाई अड्डा बनेगा विकास का रनवे

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम: केंद्र सरकार की बहुआयामी आयुष पहलें, 450 से अधिक तंबाकू निषेध केंद्र स्थापित

Spain के सेउटा में घुसपैठियों की बाढ़ आखिर क्यों 60 हजार से अधिक प्रवासियों ने की यूरोप में प्रवेश की कोशिश?

Kulgam आतंकी हमला दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 16 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान उपराज्यपाल ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

जम्मू-कश्मीर के Kulgam में आतंकी हमला दो प्रवासी हिंदू मजदूरों की हत्या पहलगाम हमले जैसा पैटर्न आने की आशंका

Nepal के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा तीन लोगों की मौत कई जिलों में कर्फ्यू सरकार ने शुरू की शांति बहाली की पहल

Leave a Comment