मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बिष्टुपुर थाना की बड़ी सफलता : चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

On: October 27, 2025 10:41 PM
Follow Us:
बिष्टुपुर थाना की बड़ी सफलता : चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर, 27 अक्टूबर 2025 : पूर्वी सिंहभूम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामला बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 155/25 दिनांक 27.10.25 धारा 317(1)/3 (5) बी०एन०एस० के तहत दर्ज किया गया है।

घटना का सारांश :

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दिनांक 26.10.25 की रात करीब 10:45 बजे जे०आर०डी० टाटा मेन गेट के पास मोदी पार्क के पीछे पुलिस गश्ती दल द्वारा चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।

एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली ग्रे-काले रंग की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार था, जबकि दूसरे युवक के पास JH05BM5662 नंबर प्लेट लगी स्पलेंडर बाइक थी। दोनों वाहनों के सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। पुलिस ने तुरंत दोनों बाइकों को जब्त कर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

अभियान और कार्रवाई :

शहर में लगातार बिना नंबर प्लेट के वाहनों से चोरी और छिनतई की घटनाओं की सूचना मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने पु0उपा0 सीसीआर के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम (Anti Crime Checking Team) का गठन किया। इस टीम ने शहर में सघन जांच अभियान चलाया और चेकिंग के दौरान दोनों युवकों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :

  1. अंकित यादव, उम्र 19 वर्ष, पिता – संतोष यादव, निवासी – हरहरगुटु बरौदाघाट, नियर बड़ा तालाब, थाना – बागबेड़ा, जिला – पूर्वी सिंहभूम।
  2. सागर नाथ, उम्र 20 वर्ष, पिता – लोगेन नाथ, निवासी – बलदेव बस्ती, थाना – जुगसलाई, जिला – पूर्वी सिंहभूम।

बरामदगी विवरण :

  • अंकित यादव के पास से काला रंग का BS-4 हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद, जिस पर दूसरे वाहन का नंबर JH05BM5762 लगा था।
    • इंजन नंबर: HA10ERGHG37727
    • चेचिस नंबर घिसा हुआ पाया गया।
  • सागर नाथ के पास से काला-सफेद रंग का हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद, बिना नंबर प्लेट के।
    • इंजन नंबर: HA10AGLHA27834
    • चेचिस नंबर: MBLHAW084LHA21967

छापामारी दल के सदस्य :

  1. पु०नि० सह थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे
  2. पु०अ०नि० नीरज कुमार
  3. पु०अ०नि० आकाश पांडेय
  4. स०अ०नि० गोपाल पांडेय
  5. स०अ०नि० प्रमोद रजवार
  6. हा० अजय टिग्गा
  7. आ० भीम कुमार (301)
  8. बिष्टुपुर थाना सशस्त्र बल

बिष्टुपुर पुलिस की तत्परता और नियमित एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के चलते शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा ताकि शहर में कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

#JamshedpurPolice #Bistupur #CrimeControl #JharkhandPolice #ChoriKeKhilafAbhiyan

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment