मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता – भानु मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

On: October 7, 2025 5:15 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता , भानु मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार। दिनांक 06.10.2025 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कदमा थाना अंतर्गत उलियान टी.ओ.पी. मैदान में भानु मांझी गिरोह का एक सदस्य पिस्टल व गोली के साथ घूम रहा है, जो किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए उलियान टी.ओ.पी. मैदान में पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को मौके पर एक देशी लोडेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल एवं तीन राउंड जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: मनीष सिंह
उम्र: 20 वर्ष
पिता: अवबिन्द सिंह
पता: भाटिया बस्ती, अशोक पथ, नहादेव पथ, थाना कदमा, जिला – पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अभियुक्त भानु मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। यह गिरोह जमशेदपुर क्षेत्र में हथियार के बल पर लोगों को डराकर रंगदारी वसूलने का कार्य करता है।

इस संबंध में कदमा थाना कांड संख्या – 91/2025, दिनांक – 06.10.2025, धारा – 25(1-8)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

मुख्य अभियुक्त भानु मांझी के विरुद्ध जमशेदपुर जिला के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

बरामद सामानों का विवरण

  1. एक देशी लोडेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल
  2. तीन राउंड जिंदा गोली

छापामारी दल के सदस्य

  1. प्रवेश चन्द्र सिन्हा (पु०नि० सह थाना प्रभारी, कदमा)
  2. पु०अ०नि० पिकु कुमार
  3. पु०अ०नि० मन्टू कुमार
  4. पु०अ०नि० दीपक कुमार महतो
  5. आरक्षी/63 राहुल कुमार तिवारी

पूर्वी सिंहभूम पुलिस अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सक्रिय है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment