मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कानपुर में बड़ा खुलासा – फर्जी “जज” बनकर महिलाओं को ठगने वाला गिरफ़्तार

On: September 20, 2025 7:59 AM
Follow Us:

कानपुर – मेट्रिमोनियल साइट पर खुद को जज बताकर महिलाओं को शादी का झांसा देने वाले शातिर ठग का कानपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी का नाम विष्णु शंकर गुप्ता (42 वर्ष) है, जिसने खुद को “जज अंशुमान विक्रम सिंह” बताकर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी।

नर्सिंग अधिकारी को बनाया शिकार

---Advertisement---
Netaji Advertisement

शातिर ने लखनऊ स्थित केजीएमयू की महिला नर्सिंग अधिकारी से संपर्क किया और शादी का प्रस्ताव रखा। विश्वास जीतने के बाद लग्जरी कार खरीदने का बहाना बनाकर उससे 59.50 लाख रुपये हड़प लिए।

पत्नी भी थी शामिल

पुलिस जांच में सामने आया कि इस ठगी की साजिश में उसकी पत्नी आयुषी गुप्ता (33 वर्ष) भी बराबर की भागीदार थी। पुलिस ने दोनों को नवाबगंज स्थित घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 42.50 लाख रुपये नकद, मारुति अर्टिगा कार, फर्जी जज आईडी, कानपुर बार एसोसिएशन कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

आपराधिक इतिहास और चौंकाने वाला खुलासा

जांच में सामने आया कि विष्णु शंकर पहले भी खुद को IAS, IPS और जज बताकर 10 से अधिक महिलाओं से ठगी कर चुका है। आरोप है कि उसकी ठगी और शोषण से आहत एक युवती ने आत्महत्या तक कर ली थी।

गिरफ्तारी का ड्रामा

गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने पुलिस पर अपने पालतू कुत्ते छोड़ दिए, लेकिन टीम ने स्थिति संभाल ली। पुलिस ने जब मोहल्ले में गधे पर बैठाकर जुलूस निकालने की चेतावनी दी, तब जाकर आरोपी ने ठगी की रकम बरामद कराई।

पुलिस अब इस ठग के पुराने मामलों की फाइलें खंगाल रही है और अन्य पीड़ित महिलाओं की तलाश की जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment