मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, युवक गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 2, 2025 6:14 PM
Follow Us:
IMG 20250902 160829
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर | कदमा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रसन्जीत नाहा (उम्र 39 वर्ष, पिता- प्रदीप नाहा, निवासी रामनगर रोड न०-02, कदमा) के रूप में हुई है।

Netaji 3

मामला कैसे खुला

वादिनी दीक्षा महतो के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कदमा थाना काण्ड संख्या-81/2025 दिनांक 01/09/2025 दर्ज किया।

आरोप है कि प्रसन्जीत नाहा ने खनन विभाग, आयकर विभाग और कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र (job offer letter) तैयार कर कुल ₹9.50 लाख की ठगी की।

पुलिस की कार्रवाई

अनुसंधान के क्रम में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त

  • HP कंपनी का लैपटॉप,
  • Mining & Geology,
  • Agriculture,
  • GST विभाग की फर्जी मुहरें,
  • फर्जी जॉब ऑफर लेटर एवं
  • उम्मीदवारों के मार्कशीट बरामद कर जप्त किया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि प्रसन्जीत नाहा पूर्व में भी कई उम्मीदवारों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जालसाजी और धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठ चुका है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम : प्रसन्जीत नाहा
  • उम्र : 39 वर्ष
  • पिता : प्रदीप नाहा
  • पता : रामनगर रोड न०-02, थाना कदमा, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
  • स्थायी पता : बासबाड़ी, थाना जोरहट, जिला जोरहट, असम

जप्त सामान

  • एक HP कंपनी का लैपटॉप
  • Mining & Geology, Agriculture और GST विभाग की फर्जी मुहरें
  • फर्जी जॉब ऑफर लेटर एवं उम्मीदवारों के मार्कशीट

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Plfi

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, कुख्यात उग्रवादी कमांडर घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Untitled Design 3 7

Digital अरेस्ट साइबर ठगों का नया जाल सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

IMG 20260620 161536

अंधविश्वास और प्रतिशोध की आड़ में सिसकती इंसानियत: पिता खुद नाबालिक को छोड़ आता था दरिंदे के पास…

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Supaul

सुपौल में प्रतापगंज थाने का जब्त कफ सिरप मामला: 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, SHO की सस्पेंशन और गंभीर विभागीय सवाल

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied