मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पश्चिम सिंहभूम में आयोजित हुई डीपीएस ओपन शतरंज प्रतियोगिता, मनीष शर्मा ने मारी बाज़ी

On: August 31, 2025 10:27 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में आज सीताराम रुंगटा रीक्रिएशन हॉल, टाउन क्लब में प्रथम डी पी एस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन ओपन शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस इन्विटेशनल प्रतियोगिता में कुल 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 28 अंतर्राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थे। प्रतियोगिता 30 मिनट + 5 सेकंड इंक्रीमेंट के साथ पाँच चक्रों में खेली गई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हन यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य नितिन प्रकाश, डी पी एस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के निर्देशक दीपेंद्र प्रसाद साहू, सोहन लाल मूंदड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर विशाल कुमार मिंज उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अपने अभिवादन में नितिन प्रकाश ने जिला शतरंज संघ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जिले में लगातार शतरंज की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं तथा कम उम्र के खिलाड़ियों की भागीदारी उत्साहजनक है। वहीं, दीपेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि “शतरंज में कोई हारता नहीं, हर खिलाड़ी सीखकर और बेहतर बनता है।”

प्रतियोगिता के अंत में मनीष शर्मा 5 अंक बनाकर प्रथम स्थान पर रहे। 4 अंक बनाकर तनिष्क कुमार, समृद्धि प्रिया, बसंत खंडेलवाल एवं विश्वदीप ठक्कर क्रमशः द्वितीय से पाँचवें स्थान पर रहे।

विजेता खिलाड़ियों की सूची:

अंडर-19 कैटेगरी:

  1. हर्ष मुरारका (प्रथम)
  2. कृष्णा जालान (द्वितीय)
  3. सनातन बारी (तृतीय)
  4. शास्मित त्रिपाठी (चतुर्थ)
  5. गणेश सिंकू (पंचम)

अंडर-15 बॉयज कैटेगरी:

  1. आदित्य वर्धन शर्मा (प्रथम)
  2. श्रीदास पिरोजीवाला (द्वितीय)

अंडर-15 गर्ल्स कैटेगरी:

  1. ऋषिका शर्मा (प्रथम)
  2. अदिति (द्वितीय)

इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आगामी रुंगटा सीमेंट अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है।

मंच का संचालन जयदेव चंद्र त्रिपाठी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुब्रत चंद्र त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। मौके पर अर्पित खिरवाल, अनंत लाल विश्वकर्मा, कन्हैया पांडे, ईशान चौबे, सूरज टीयू, समीर पूर्ति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Leave a Comment