मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

‘हो’ भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की माँग को लेकर बैठक

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 30, 2025 10:59 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 08 30 At 20.32.41 644881b0
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

चाईबासा (जय कुमार): ‘हो’ भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की पुरानी माँग के समर्थन में, 31 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित संगोष्ठी और 01 नवंबर 2025 को धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने नई दिल्ली दिशुम समाज के अध्यक्ष श्री के.के. जामुदा और मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष श्री गणेश पाट पिंगुवा के साथ सर्किट हाउस चाईबासा में बैठक की।

Netaji 3

आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने दिशुम समाज के अध्यक्ष और मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की आगामी तैयारियों की जानकारी दी।

वर्तमान ‘हो’ भाषा आंदोलन की परिस्थितियों और सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों को भी सामने रखा गया और मदद का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम की तैयारी के तहत लोगों के ठहरने, सेमिनार के लिए हॉल बुकिंग, नाश्ता-दोपहर का भोजन, साउंड टेंट, परिवहन, फ्लेक्स-बैनर आदि की व्यवस्था सहित प्रशासनिक तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल समाद, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पूर्ति, सहसचिव रवि बिरुली, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिद्धू, जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा, सदस्य सिकंदर त्रिया, अखिल भारतीय ‘हो’ भाषा कार्य समिति के सह-कोषाध्यक्ष सोना सलीम हासदा उपस्थित थे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied