मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लेवी वसूली की योजना बना रहे 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

On: August 29, 2025 9:53 PM
Follow Us:

चाईबासा/ पश्चिमी सिंहभूम (जय कुमार): पुलिस अधीक्षक चाईबासा को 27 अगस्त 2025 को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी बिरसा पान अपने साथियों के साथ गोईलकेरा क्षेत्र में लेवी वसूली और अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बंदगाँव थाना एवं टेबो थाना की टीमों के साथ दो छापामारी दल गठित किए गए। छापामारी के क्रम में देर रात लगभग 11:40 बजे बंदगाँव बाजार की ओर से दो मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) पर सवार चार संदिग्ध आते दिखे। पुलिस को देखते ही वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन छापामारी दल ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, जिंदा गोली, मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और PLFI पर्चा बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि ये चारों पहले भी गोईलकेरा क्षेत्र में मारपीट और लेवी वसूली की घटनाओं में शामिल रहे हैं और एक बार फिर इसी उद्देश्य से सक्रिय थे।

मामले में बंदगाँव थाना कांड संख्या 19/25, दिनांक 28.08.2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) BNS, 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई –

  1. बिरसा पान (22 वर्ष)
  2. अनिल बरजो (19 वर्ष)
  3. सुखराम मुण्डु (20 वर्ष)
  4. गोपाल भेंगराज (22 वर्ष)

छापामारी दल में बंदगाँव थाना प्रभारी पु.अ.नि. दुर्गा शंकर मंडल, टेबो थाना प्रभारी पु.अ.नि. बिक्रांत मुण्डा, पु.अ.नि. नारायण तुबिद, स.अ.नि. तनुज कुमार घोडाई सहित बंदगाँव व टेबो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment