मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नया युवा विकास स्पोर्टिंग क्लब धर्मसाई के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन!

On: August 29, 2025 9:50 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत के धर्मसाई में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचने पर डॉ. विजय सिंह गागराई का भव्य स्वागत किया गया।

समापन समारोह के फाइनल मैच का उद्घाटन डॉ. विजय सिंह गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि फुटबॉल से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है। साथ ही खेल के माध्यम से रोजगार की भी अपार संभावनाएँ हैं। इसलिए आप सभी को अनुशासित रहकर खेल खेलना चाहिए ताकि आप सभी को सफलता मिले। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे खिलाड़ियों का हर संभव सहयोग करेंगे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने तीस हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से बाइपी पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश जोंको, रामराय सामड, कुशल गागराई, संतोष सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष जयपाल जामुदा, सचिव करण जामुदा, कोषाध्यक्ष जाटा जामुदा, सुरेश जोंको, प्रताप, करण, चामू, दामू, विजय, दिउरी ने सराहनीय योगदान दिया।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Leave a Comment